नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग (8th CPC) को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। केंद्र सरकार ने सोमवार को बताया कि अभी देश में कुल 50.14 लाख केंद्रीय कर्मचारी काम कर रहे हैं, जबकि करीब 69 लाख पेंशनभोगी हैं, जिन्हें 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के लागू होने का फायदा मिलेगा। वित्त मंत्रालय के राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में लिखित जवाब देते हुए यह जानकारी दी। सांसदों ने 8वें वेतन आयोग की लागू होने की तारीख, टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR), बजट में फंड आवंटन और कर्मचारियों-पेंशनरों की शिकायतों पर सरकार की तैयारी को लेकर कई सवाल पूछे थे। मंत्री ने साफ किया कि 8th पे कमीशन अपनी सिफारिशें गठन के 18 महीने के अंदर देगा, जबकि लागू करने की तारीख सरकार तय करेगी। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार, 8 दिसंबर 2025 को लोकसभा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.