कब सुधरेगा शहीद सुरेश तोमर मोटर मार्ग का हाल
विकासनगर, जून 7 -- ब्लॉक के अंतर्गत शहीद सुरेश तोमर मोटर मार्ग की सुध लेने को कोई तैयार नहीं है। करीब एक हजार से ज्यादा की आबादी को जोड़ने वाली इस सड़क की हालत खस्ता बनी हुई। जगह-जगह पर मलबा पड़ा हुआ है। मार्ग पर कई जगह सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हैं। सड़क पर बने स्क्रबर कई जगह टूटे हुए हैं। स्थानीय निवासी आलम सिंह, चैन सिंह, अशोक तोमर, दिनेश तोमर, कमलेश पंवार, संजय सिंह ने बताया कि बरसात में मार्ग के बंद होने से 25 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी नापकर मुख्य मार्ग तक पहुंचना पड़ता है। ग्रामीण इस मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग कई बार कर चुके हैं लेकिन कोई भी मार्ग की सुध लेने को तैयार नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब शहीद के नाम पर बने मार्ग की ही सरकार सुध नहीं ले रही है तो और अन्य मार्गों की हालत कैसी होगी, इसका सहज ही अंदाजा लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.