नई दिल्ली, अगस्त 26 -- लीजेंडरी सिंगर आशा भोसले का अप्रैल 2026 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। सालों तक अपनी आवाज से लोगों के दिलों को छूती रहीं आशा ताई का जाना मनोरंजन और म्यूजिकल जगत के लिए एक बड़ी क्षति था। निधन से पहले आशा भोसले ने फिल्म 'ओम का हरि' के लिए अपना आखिरी गाना 'ऐ मेरी जिंदगी' गाया और रिकॉर्ड किया था। आशा ताई का हर फैन उनके गाए इस आखिरी नगमे की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा था। अब फिल्ममेकर्स ने ऐलान कर दिया कि वो आशा भोसले का गाया यह आखिरी गाना कब रिलीज करेंगे।आशीर्वाद से कम नहीं उनका गाना मेकर्स ने तय किया है कि यह गाना आशा ताई की 93वीं जयंती पर रिलीज किया जाएगा। आशा भोसले की जयंती 8 सितंबर को होती है। हाल ही में एख इंटरव्यू में 'ओम का हरि' के एक्टर अंशुमन झा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि लीजेंडरी सि...