नई दिल्ली, मार्च 3 -- 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर संयुक्त हमले शुरू किए, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया। इस ऑपरेशन में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई, जिसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में खाड़ी देशों जैसे संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, कतर, बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। अब सभी के मन में एक ही सवाल है कि यह युद्ध कब रुकेगा? संघर्ष के समाप्त होने की अनिश्चितता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संकेत दिए हैं कि यह युद्ध कई हफ्तों तक चल सकता है। न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ फोन पर बातचीत में ट्रंप से जब पूछा गया कि हमलों की तीव्रता कब तक बनी रहेगी, तो उन्होंने कहा कि शुरू से ही हमारा प्लान चार से...