कब तक साफ-सुथरी हो जाएगी यमुना, अमित शाह ने तय कर दी डेडलाइन
नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को 2029 तक यमुना को साफ करने का लक्ष्य हासिल करने पर भरोसा जताया। शाह ने यह बात 'किशाऊ मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट' समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के भजन लाल शर्मा, दिल्ली की रेखा गुप्ता और हरियाणा के नायब सिंह सैनी शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जब यमुना के पानी का बंटवारा किया गया था तो नीति बनाने वालों से एक गंभीर चूक हुई थी। उन्होंने कहा कि यमुना के 'एनवायरनमेंटल फ्लो' (पर्यावरण के लिए जरूरी पानी के बहाव) का बिल्कुल भी हिसाब नहीं लगाया गया था और सारा पानी राज्यों के बीच बांट दिया गया था। नदी के लिए को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.