छत्रपति संभाजीनगर, जून 7 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को कहाकि परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते। दीपके ने यह भी कहाकि शनिवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर उनका विरोध प्रदर्शन काफी हद तक सफल रहा और इसमें लगभग 7,000 लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि अब यह आंदोलन पूरे देश में फैलेगा। तब तक नहीं हटेंगे पीछेसीजेपी के संस्थापक रविवार सुबह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के एमआईडीसी वालुज क्षेत्र स्थित अपने आवास पर पहुंचे। यहां परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। बाद में पत्रकारों के साथ बातचीत में दीपके ने कहाकि कॉकरोच जनता पार्टी का यह आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा जब तक केंद्रीय शिक्...