नई दिल्ली, जुलाई 12 -- बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने 'गदर-2' और 'जाट' जैसी धमाकेदार फिल्मों के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिर से वही रुतबा हासिल कर लिया है। हाल ही में उनकी मूवी 'इक्का' ओटीटी पर रिलीज हुई है और इसे काफी प्यार मिल रहा है। अब दर्शकों को इंतजार है उनकी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही अगली बड़ी फिल्म 'बंटवारा 1947' का। भारत-पाक बंटवारे पर आधारित यह मूवी थिएटर्स में 15 अगस्त पर रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले इसका टीजर और ट्रेलर दर्शकों का इसके लिए एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा देगा।कब रिलीज होगा ट्रेलर और टीजर? इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसी महीने की आखिर में इस मूवी का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। हालांकि टीजर के लिए अब आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना है। एक बार फिर 1947 का वो दर्द दर्शकों को महसूस करवाने जा रही यह मूवी अनाउंसमेंट के वक्त से ...