दरभंगा, अप्रैल 13 -- राजीव रंजन प्रसाद दरभंगा। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत कबड़ाघाट मिथिला शोध संस्थान के पास वन विभाग के क्षेत्र में शनिवार की शाम एक वृद्ध की पेड़ से लटकी लाश मिली। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बंगलागढ़ नीम चौक निवासी कालेश्वर चौधरी (82) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उसने गले में रस्सी का फंदा लगाकर पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। पेड़ पर शव लटकता देख बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जुट गई। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन की गई। परिजनों के अनुसार कालेश्वर की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से पूरी तरह ठीक नहीं थी। मृतक के परिजन व समाज के लोगों ने घटना में किसी का दोष नहीं बताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।अतत: पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर परिजन को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.