गोंडा, अगस्त 14 -- कटरा बाजार, संवाददाता। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान हुई मौत मामले में दफनाए गए शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस सबंध में दिल्ली पुलिस ने डीएम से शव का पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया था। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि थाना क्षेत्र के खेमपुर निवासी युवक शब्बू पुत्र नियाज खान रोजगार के लिए दिल्ली कमाने गया था। बीते चार अगस्त को दिल्ली के पश्चिम विहार थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस पर पश्चिम विहार थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। सूचना पर दिल्ली पहुंचे परिजन गंभीर रूप घायल शब्बू को इलाज के लिए गोंडा ले आए और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत में सुधार न होता देख डाक्टर ने लखनऊ ले जा जाने के लिए रेफर कर...