कब्र से बालक का निकाला शव, भेजा पीएम को
भदोही, जून 5 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बिसहीं (हरिहरपुर) गांव में गुरुवार को डीएम के आदेश पर अफसरों की टीम पहुंची। जंगली जानवर के हमले से मृत पिंटू बनवासी के शव को कब्र से खोदकर बाहर निकलवाया। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके। वहीं मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। उगापुर निवासी कट्टर बनवासी की बहन का घर बसहीं गांव में है। तीन वर्षों से वह पूरे परिवार के साथ यहीं रहकर मजदूरी करते थे। सोमवार शाम को बेटा पिंटू (पांच वर्ष) बस्ती के अन्य बच्चों के साथ हरिहरपुर यादव बस्ती में ब्रह्मभोज (तेरही) में गया था। यह भी पढ़ें- बंद खदान के जलाशय में डूबे किशोर का शव 7 दिन बाद बरामद वापस आते समय वह लापता हो गया। स्वजनों ने जब तलाशी की तो सुनसान स्थान पर वह गंभीरावस्था में मिला। जब तक अस्पताल ले जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.