कब्र से निकाले गए शव मामले में देवर गिरफ्तार
समस्तीपुर, जून 30 -- सिंघिया। करीब दो माह पूर्व कब्र खोदकर निकाले गये नवविवाहिता के शव मामले में उसके देवर मो. हिदायतुल्ला को पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो की थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में 14 मार्च को उक्त आरोपी की भाभी रोजीदा खातून (20) की मौत हो गई थी। जिसे बीमारी से मौत बताकर उसे आनन फानन में दफना दिया गया था।
मामले की शिकायत पंद्रह दिन बाद मृतका की मां मनिया खातून ने एसपी को आवेदन देकर शिकायत की थी कि उसकी बेटी की हत्या दहेज़ के लिये गला दबाकर कर दी गयी है। एसपी के आदेश पर 16 अप्रैल को ससुराल पक्ष के सास, ससुर समेत पांच लोगों पर दहेज़ तथा लड़के की दूसरी शादी रचाने को लेकर लड़की की हत्या कर लाश को दफ़नाने संबंधी मामला थाने में दर्ज किया गया।
पोस्टमार्टम और गिरफ्तारी 18 अप्रैल को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में लाश को कब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.