गोरखपुर, जनवरी 28 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद बीते रविवार को कब्र से निकाले गए दिलशान के शव को पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को फिर से दफन कर दिया गया। भाई ने दो लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गगहा क्षेत्र के पुरुषौली निवासी दिलशाद की 19 जनवरी की शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार, वह शाम करीब सात बजे घर लौटते समय गगहा-गजपुर मार्ग पर सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला था, जबकि उसकी बाइक पास में गिरी हुई थी। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को दफना दिया था। घटना के छह दिन बाद जब मृतक का बड़ा भाई सरफराज चेन्नई से घर लौटा, तो उसने भाई की मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए पोस्टमार्टम की मांग की। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.