कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- संदिग्ध दशा में हुई पश्चिमशरीरा इलाके की युवती की मौत की घटना ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है। मृतका की बहन की शिकायत पर बुधवार को कब्र खोदकर शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावां गांव की 23 वर्षीय नाजिया की 20 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ी। गांव का ही शादाब खान पुत्र रियाज खान उसे इलाज के लिए ले गया था। परिजनों के मुताबिक, उपचार के दौरान नाजिया की मौत हो गई थी। 21 अप्रैल को शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- कब्र से निकाला गया शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज मृतका की बहन वाकिया ने डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा को शिकायती पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। आश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.