मेरठ, अप्रैल 11 -- कालंद रोड स्थित कब्रिस्तान से महिला के शव को कब्र से बाहर निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत 10 दिन पूर्व संदिग्ध हालात में हो गई थी। ससुराल वालों ने बिना मायके वालों को सूचना दिए शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने डीएम से अनुमति लेकर शव को कब्र से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। बता दें कि जिला बागपत के बिनौली निवासी नवाबुद्दीन की 19 वर्षीय पुत्री गुलफ्शा की शादी 12 अक्टूबर 2025 को सरधना के कालंद रोड नई बस्ती निवासी युवक से हुई थी। 31 मार्च को संदिग्ध हालात में गुलफ्शा की मौत हो गई थी। सुसराल वालों ने परिजनों को उसकी बीमारी के कारण मौत होने की सूच...