कौशाम्बी, सितम्बर 17 -- सरायअकिल थाने के रसूलपुर टप्पा गांव की विवाहिता की मौत के मामले में जिला मजिस्ट्रेट ने शव को कब्र से निकलवाकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दी है। रोशनी की शादी वर्ष 2019 में रसूलपुर टप्पा निवासी पंकज कुमार के साथ हुई थी। 15 अगस्त 2026 को उसकी संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। मायके पक्ष की तहरीर पर सरायअकिल पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना सीओ चायल कर रहे हैं। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगने से दम घुटना बताया गया था। वहीं, मृतका के परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए शव का पुनः पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। इस पर संयुक्त निदेशक अभियोजन ने बीएनएस की धारा 196(4) का हवाला देते हुए कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कर...