कब्र खोद नाबालिग लड़की का शव ले गई पुलिस, मां ने रेप के बाद हत्या का लगाया है आरोप
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मई 25 -- बिहार के सीतामढ़ी जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस ने अचानक एक कब्र को खोदा और एक नाबालिग लड़की का शव अपने साथ ले गई। दरअसल बेलसंड थाना के पताही पंचायत की भोरहा टोला घुसुकपुर में नाबालिग बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को दफना देने का आरोप लगने के बाद पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है।मां ने लगाए हैं संगीन आरोप थानाध्यक्ष पुनि जंगो राम ने बताया कि भोरहा टोला घुसुकपुर गांव निवासी आसमीन खातून के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आवेदन में मो. भांगर शेख, मो. रियाज, गुलाब दर्जी, अली दर्जी, फिरोज दर्जी, मायरा खातून समेत अन्य लोगों को आरोपित बनाया गया है। आवेदन में कहा ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.