कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावां गांव की नाजिया की मौत का रहस्य उसकी कब्र खोदकर शव बाहर निकालने के बाद भी बरकरार ही है। शव का पीएम करने वाले डॉक्टर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके हैं। उन्होंने बिसरा सुरक्षित कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक अब बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी। जाफरपुर महावां गांव की 23 वर्षीय नाजिया की 20 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ी। गांव का ही शादाब खान पुत्र रियाज खान उसे इलाज के लिए ले गया था। परिजनों के मुताबिक, उपचार के दौरान नाजिया की मौत हो गई थी। 21 अप्रैल को शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। मृतका की बहन वाकिया ने डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा को शिकायती पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। आशंका जताई थी कि नाजिया की मौत सामान्य नहीं है और इसके पीछ...