फरीदाबाद, मार्च 25 -- नूंह, संवाददाता। फिरोजपुर झिरका उपमंडल के एक गांव में मंगलवार देर शाम कब्रिस्तान में कब्र खोदने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रोहतक भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, गांव के 18 वर्षीय अब्दुल्ला की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मंगलवार को शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान में तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान एक पक्ष ने जमीन पर अपना दावा जताते हुए विरोध शुरू कर दिया।देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे चलने से कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर फिरोजपुर झिरका पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। बाद में शव को कब्रिस्तान में दूसरी जगह दफनाया गया। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी पक्ष क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.