लखनऊ, मार्च 20 -- रहीमाबाद, (लखनऊ) संवाददाता। पांच माह पूर्व सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले एक व्यक्ति की कब्र कथित रूप से खोदे जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी ने रहीमाबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद जांच में परिवार के भीतर मकान को लेकर चल रहे विवाद का खुलासा हुआ है। अहमदाबाद कटौली निवासी रूबी के अनुसार उनके पति रामकिशोर की 19 अक्टूबर 2025 को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उन्हें परिवार के आम के बाग में दफनाया गया था। बीते 19 मार्च को जब ग्रामीणों ने रूबी को कब्र से छेड़छाड़ की सूचना दी, तो वे परिजनों सहित मौके पर पहुंचीं। वहां उन्होंने पाया कि कब्र का एक हिस्सा खोदा जा चुका था।रूबी ने गांव के एक व्यक्ति पर इस घटना का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की मांग की है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्पेक्टर रहीमाब...