बाराबंकी, जुलाई 24 -- बाराबंकी। करीब 40 दिन बाद पुलिस व तहसील प्रशासन की मौजूदगी में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में सोता कब्रिस्तान में कब्र खोदकर शव को निकाला गया। उसे परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान नगर कोतवाली, जहांगीराबाद पुलिस के साथ ही नायब तहसीलदार सदर (देवा) मौजूद रहे। लखनऊ के सआदतगंज निवासी मो. सैफ पुत्र मो. आसिफ 14 जून 2026 की रात करीब आठ बजे लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी 17 जून को थाना सआदतगंज में दर्ज कराई थी। इसी बीच 15 जून को बाराबंकी के सफेदाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- Chapra News: 40 घंटे बाद गंडक नदी से मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पहचान न होने पर 19 जून को पोस्टमार्टम कराकर ...