संवाददाता, नवम्बर 25 -- यूपी के लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद कस्बे में मंगलवार को अजीब घटना सामने आई। चार दिन पहले कब्र में दफन किया गया किशोरी का शव मंगलवार सुबह गायब मिला। कब्र खुदी पड़ी थी। ढूंढने पर किशोरी का शव 500 मीटर दूर गन्ने के खेत से नग्न अवस्था में बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुला ली गई। सिकंदराबाद कस्बे में रहने वाले एक व्यक्ति की 16 साल की बेटी की 21 नवंबर को मौत हो गई। घरवालों का दावा है कि किशोरी की बीमार के चलते मौत हो गई थी। घरवालों ने शव को दफन कर दिया था। परंपरा के मुताबिक परिजन कब्र पर फातिहा पढ़ने जाते थे। मंगलवार सुबह को जब घरवाले कब्र पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। किशोरी की कब्र खुदी पड़ी थी। उसका कफन भी कब्र पर ही था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.