सीतापुर, मार्च 30 -- रामकोट (सीतापुर), संवाददाता। रामकोट इलाके में एक माह पहले हुई 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश पर सोमवार को तहसीलदार महोली व रामकोट थाना प्रभारी गांव पहुंचे और किशोरी का शव कब्र से खुदवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। इससे पहले मां ने सात मार्च को किशोरी के प्रेमी अम्बुज, उसकी मां और पिता छोटकन्ने के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। रामकोट स्थित घर में बीते 28 फरवरी को किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला था। परिवार वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव दफना दिया था। बाद में मां ने रामकोट थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि पहले उन्हें लगा कि बेटी ने नाराज होकर फांसी लगा ली। लेकिन बाद में पता चला कि गांव के ही अम्बुज से बेटी के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.