लखनऊ, अप्रैल 27 -- मोहनलालगंज। संवाददाता जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने कब्रो को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कस्बे में कहारन टोला में रहने वाले दुलारे ने बताया उसके पिता मन्नालाल की 1950 में व मां की कब्र 1987 में मृत्यु के बाद बनाई थी। आरोप है कि रविवार को श्यामलाल, अजय, सुजीता, हिमांशु ने दोनों कब्रो को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...