श्रावस्ती, मार्च 29 -- रतनापुर। जमुनहा के नासिरगंज स्थित अंजुमन हुसैनिया की ओर से राष्ट्रपति को पत्र भेजा गया है। जिसमें उन्होंने जन्नतुल बकी (मदीना, सऊदी अरब) में जनाबे फातिमा जहरा व अन्य पवित्र कब्रों के पुनर्निर्माण की मांग की है। राष्ट्रपति को भेजे पत्र में कहा है कि सऊदी अरब के पवित्र नगर मदीना में स्थित जन्नतुल बकी कब्रिस्तान इस्लाम धर्मावलंबियों की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। विगत वर्षों में सऊदी शासन की ओर से इन पवित्र कब्रों के ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया। इससे विश्व भर के मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। भारत सरकार के माध्यम से सऊदी सरकार से इस विषय पर वार्ता कर जनाबे फातिमा जहरा व अन्य पवित्र कब्रों के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक पहल की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...