शामली, मार्च 19 -- जलालाबाद। जलालाबाद मे दिल्ली सहासरनपुर नेशनल हाईवे पर स्थित मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान से अज्ञात लोगो द्वारा लाखो रूप्ये कीमत के आधा दर्जन से अधिक शीशम के पेड काट लिए गये आरोप है कि सूचना के बाद भी वन विभाग ,राजस्व विभाग से लेकर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही गई है।प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल। कस्बा जलालाबाद में एक कब्रिस्तान की भूमि से कीमती शीशम के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगों की शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। कस्बे के यूनुस, महफूज, जुनेद, तांसीम और शहजाद सहित मोहल्ला कोटला के कई निवासियों ने स्थानीय पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि यह भूमि कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज है। इसके साथ ही, पास में सरकारी और पट्टे की जम...