रुडकी, जनवरी 1 -- मंगलौर, संवाददाता। लंढौरा क्षेत्र में कब्रिस्तान से अवैध रूप से आम और जामुन के 23 पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद किए गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कस्बा लंढ़ौरा के वार्ड नंबर 3 निवासी शफीकुर रहमान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 दिसंबर को लंढौरा के वार्ड नंबर 3 निवासी इरफान पुत्र वसीर और वार्ड नंबर 4 निवासी सत्तार ने बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के मंगलौर रोड पर स्थित सरवरपीट कब्रिस्तान से आम व जामुन के 23 पेड़ काट लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.