देहरादून, अप्रैल 26 -- शहर में कब्रिस्तानों में बढ़ती जगह की कमी और स्थानीय-बाहरी के नाम पर उपजे विवादों को सुलझाने के लिए मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों और उलेमाओं ने एकजुटता दिखाई है। शनिवार रात को आजाद कॉलोनी में अब्दुल कलाम आजाद स्कूल में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने स्पष्ट किया कि हर कब्रिस्तान सभी के लिए हैं और इस पर राजनीति करना गलत है। जगह की कमी पर दूसरे कब्रिस्तानों को प्रयोग करने की अपील की जा रही है, मना किसी को नहीं किया जा रहा है। उन्होंने लोहिया नगर कब्रिस्तान में पानी, भरान, रास्ते जैसी समस्याओं को दूर करने और वहां एक हजार पेड़ लगवाने का एलान किया। मुफ्ती वासिल की अध्यक्षता में हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य लोहिया नगर कबाड़ी बाजार के पास स्थित कब्रिस्तान में आ रही दिक्कतों को दूर करना था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.