कब्रिस्तान रास्ता विवाद : एसडीएम ने किया गांव का दौरा
बदायूं, मई 19 -- क्षेत्र के बेहटा जबी गांव में कब्रिस्तान में जबरन रास्ता निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद मंगलवार को प्रशासन सतर्क हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने राजस्व टीम के साथ गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि रविवार को गांव में कब्रिस्तान में रास्ता निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। सूचना मिलने पर राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया और स्थानीय लोगों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई। इस मामले में पुलिस पहले ही कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है। यह भी पढ़ें- एसडीएम ने सहमति से करा दिया कुरा बंटवारे का निस्तारण एसडीएम ने क्षेत्रवासियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए चेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.