हापुड़, अप्रैल 13 -- बहादुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम पलवाड़ा स्थित कब्रिस्तान में शीशम के पेड़ों के कटान के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वन विभाग की संस्तुति के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 12 अप्रैल की रात को शिकायतकर्ता बकील अहमद निवासी ग्राम पलवाड़ा ने सूचना दी थी कि गांव के कब्रिस्तान में शीशम के पेड़ों को काटा जा रहा है। सूचना पर वन विभाग की टीम शिकायतकर्ता व ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची, जहां जांच में सात शीशम के पेड़ कटे पाए गए। पेड़ों की जड़ें मौके पर मौजूद थीं, लकड़ी बरामद हुई,शिकायतकर्ता ने गांव के ही इनुस मलिक और पप्पू मलिक पर पेड़ कटवाने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- संडीला में पेड़ों की कटान करते युवक गिरफ्तार जांच में सामने आया कि पेड़ों के कटान के लिए वन विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.