फतेहपुर, मार्च 3 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के कमासिन गांव में मंगलवार कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत कर मामला शांत कराया। करीब तीन घंटे बाद शव दफनाया जा सका। कमासिन गांव निवासी बसारत पूर्व में अपनी जमीन-जायदाद बेचकर परिवार सहित बिंदकी के ठठराही मोहल्ले में रहने लगे थे। सोमवार को उनके भाई 50 वर्षीय नफीस की मौत हो गई। परिजन शव लेकर मंगलवार को पैतृक गांव कमासिन पहुंचे और कब्रिस्तान में दफनाने लगे। तभी गांव के चांद बाबू ने विरोध कर दिया कि मृतक का परिवार अब बिंदकी का निवासी है, इसलिए शव वहीं दफन किया जाए। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.