कब्रिस्तान में लगी आग, अफरातफरी
मधुबनी, मार्च 30 -- बिस्फी। औंसी चौक स्थित कब्रिस्तान में रविवार को अचानक आग लग गयी। इस घटना से अफरा तफरी मच गयी। औंसी एवं आसपास का पूरा क्षेत्र आग के कारण धुएं से भर गया। सूचना मिलने पर औंसी एसएचओ आदित्य कुमार मौके पर दल बल के साथ पहुंचे। फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। तथा इसे आसपास के इलाके में जाने से रोक लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.