कब्रिस्तान में मिला शव,सराय मियां के बुजुर्ग का निकला
अलीगढ़, जुलाई 1 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद देहलीगेट थाना क्षेत्र के शाहजमाल स्थित कब्रिस्तान में मिला शव सराय मियां के बुजुर्ग का निकला। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहंुचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।मोहल्ला सराय मियां निवासी दिलशाद (65) पुत्र स्व.भूरे खां मजदूरी करते थे। पुलिस के अनुसार वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार की दोपहर वह घर से घूमने निकले थे। इसके बाद घर वापस नहीं लौटे। कब्रिस्तान में शव पड़ा मिला था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी पर भेज दिया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहंुचे परिजनों ने शव की शिनाख्त दिलशाद के रूप में कर ली। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.