कब्रिस्तान में पड़ा मिला बुजुर्ग का शव, सनसनी
अलीगढ़, जून 29 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद देहलीगेट थाना क्षेत्र के शाहजमाल कब्रिस्तान में सोमवार को एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी पर रखवा दिया है। वहीं,पुलिस शिनाख्त कराने के प्रयास में लगी है।शाहजमाल स्थित कब्रिस्तान में सोमवार की शाम राहगीरों ने बुजुर्ग का शव पड़ा देखा तो भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहंुच गई। इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि कब्रिस्तान के गेट के पास ही बुजुर्ग का शव पड़ा मिला था। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। उम्र करीब 75 वर्ष प्रतीत हो रही है। वह सफेद रंग के कुर्ता पजामा पहने हुए थे। आशंका है कि बीमारी के चलते मौत हुई है। अभी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.