किशनगंज, अप्रैल 1 -- पोठिया। पोठिया प्रखंड के कोल्था पंचायत अंतर्गत कटहलबाड़ी कब्रिस्तान की जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर जोताई कर देने का मामला मंगलवार को सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है तथा लोग शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पोठिया प्रखंड के बीडीओ सह प्रभारी सीओ मो.आसिफ ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। आवेदन मिलते ही जांच कर त्वरित कार्रवाई की जायेगी। जो भी दोषी होंगे उनपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पोठिया थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी व गुवाबाड़ी गांव के समीप सोमवार को अज्ञात लोगों के द्वारा अचानक दो ट्रैक्टरों से कब्रिस्तान की जोताई कर दी गयी थी। मंगलवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद कोल्था पंचायत के मुखिया अब्दुल तौवाब व भोटाथाना पंचायत के मुखिया मो. मरगूब आलम बड़ी संख्या में लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.