सीतापुर, मार्च 5 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के सदर इलाके में कब्रिस्तान में गुरुवार सुबह एक कब्र आधी खुदी हुई मिलने से हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे कुछ लोग कब्रिस्तान पहुंचे थे। उनके परिवार में दो दिन पहले ही एक व्यक्ति की मृत्य हुई थी और वे कब्र पर फातिहा पढ़ने आए थे। कब्रिस्तान पहुंचने पर लोगों ने देखा कि सदर बाजार निवासी मृतक जुबैर की कब्र की मिट्टी आधी हटाई हुई है। इसके बाद लोगों ने तुरंत कब्रिस्तान के जिम्मेदार इसरार को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही इसरार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी सदर चौकी पुलिस को दी। सदर चौकी इंचार्ज स्वाति चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर देखा कि जुबैर की बॉडी की सुरक्षित है या नहीं और कहीं शरीर का कोई हिस्सा गायब तो नहीं है। जिम्मेदारों के अन...