मुजफ्फर नगर, जून 3 -- जानसठ। क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी मोहम्मद तामिल पुत्र मोहब्बत अली ने एसडीएम रश्मि लांबा को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव गढ़ी में स्थित सुन्नी कब्रिस्तान में गांव के जिम्मेदार व्यक्तियों ने यूकेलिप्टिस के पौधे लगाए गए थे। आरोप है कि कब्रिस्तान के बराबर में किसान ने कब्रिस्तान की कुछ भूमि को काटकर अपने खेत में मिला लिया है। किसान ने कब्रिस्तान में खड़े पेड़ों को नष्ट करने की दवाई डालकर पेड़ भी सुखा दिए हैं। शिकायकर्ता ने एसडीएम से जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...