संभल, मार्च 31 -- संभल में जामा मस्जिद के निकट स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर कथित अवैध निर्माण के मामले में सोमवार को न्यायालय में सुनवाई हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है। जानकारी के अनुसार, प्रशासन को शिकायत मिली थी कि कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकानों और मकानों का निर्माण कराया गया है। शिकायत के बाद राजस्व विभाग ने 27 सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई। टीम ने 30 दिसंबर को करीब आठ बीघा भूमि की पैमाइश कर 22 दुकानों और मकानों को चिन्हित किया था। इसके बाद तहसीलदार न्यायालय द्वारा संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए गए। मामला बढ़ने पर दूसरा पक्ष हाईकोर्ट पहुंचा, लेकिन वहां से उन्हें तहसीलदार न्यायालय में ही अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए। राहत न मिलने पर सिविल जज जूनियर ड...