कौशाम्बी, मार्च 22 -- दबंगों ने शनिवार को कब्रिस्तान की जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर पुरानी कब्रों को तहस-नहस कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। 20 ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया है। पिपरी थाने के औधन गांव स्थित कब्रिस्तान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गांव के लोगों का आरोप है कि अशोक कुमार, दिनेश कुमार और विकास समेत कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से ट्रैक्टर चलाकर कब्रिस्तान की जमीन जोत दी। इस दौरान वहां बनी पुरानी कब्रें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित कब्रिस्तान उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में वक्फ संख्या 3122 पर पंजीकृत है। इसके बावजूद आरोपियों ने न सिर्फ सरकारी रिकॉर्ड की अनदेखी की, बल्कि धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाकर माहौल बिगाड़ने की ...