कब्रिस्तान पर अवैध निर्माण रोकने गए लेखपाल से बदसलूकी
प्रयागराज, जून 6 -- प्रयागराज। एक शिकायत पर जांच करने गई सदर तहसील की टीम से सराय बेगम रसूलपुर में बदसलूकी हुई। मामला जब बढ़ने लगा तो एसडीएम सदर से शिकायत की गई। एसडीएम ने जब हस्तक्षेप किया तो ट्रांसपोर्ट नगर चौकी और धूमनगंज थाने की पुलिस पहुंची और निर्माण रुकवाया गया। सराय बेगम रसूलपुर में गाटा संख्या 24 पर निर्माण हो रहा है। पांच साल पहले एक लेखपाल ने यहां पैमाइश कर बताया था कि जमीन कब्रिस्तान की है। वहीं कुछ समय पहले क्षेत्र में तैनात लेखपाल सुधीर ने दूसरे पक्ष को रिपोर्ट दी की यह जमीन भूमिधरी है। रिपोर्ट के आधार पर दूसरे पक्ष ने निर्माण शुरू कराया तो एक पक्ष ने सदर तहसील में इसकी रिपोर्ट दी। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह के निर्देश पर वर्तमान तैनात मनीष यादव जांच को पहुंचे तो दोनों पक्षों ने अपने समय के लेखपाल की रिपोर्ट दी। लेखपाल सुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.