गोड्डा, अगस्त 23 -- बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय थाना क्षेत्र के राहा गांव में शुक्रवार की रात कब्रिस्तान घेराबंदी को लेकर हुए विवाद के दौरान पुलिस टीम पर हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने 13 नामजद अभियुक्तों समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Godda News: कब्रिस्तान घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, एएसआई घायलजांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई घटना में बसंतराय थाना के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) सत्यजीत कुमार घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, राहा गांव स्थित कब्रिस्तान में घेराबंदी का कार्य चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज किए जाने की सूचना ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से बसंतराय ...