बोकारो, अप्रैल 11 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड दारिद पंचायत के जरुआटांड में कब्रिस्तान सुंदरीकरण निर्माण कार्य का शनिवार को सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नारियल फोड़कर व शिलापट्ट का अनावरण कर आधारशिला रखी। कब्रिस्तान का सुंदरीकरण कार्य अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मद की राशि 19 लाख, 70 हजार एक सौ रुपये की लागत से कराई जाएगी। इसके पूर्व स्थानीय ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर मंत्री योगेंद्र प्रसाद का भव्य स्वागत किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देना हमारी प्राथमिकता है। राज्य सरकार सभी समुदायों के अधिकारों एवं सुविधाओं के संरक्षण के लिए संकल्पित है। इस कार्यक्रम के दौरान जरूआ टां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.