कब्रिस्तान की भूमि से हटवाया जाए अतिक्रमण
उरई, जून 2 -- उरई, संवाददाता। कब्रिस्तान की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को कदौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत करमचंदपुर के ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव में स्थित सार्वजनिक कब्रिस्तान की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे सामाजिक और धार्मिक भावनाएं प्रभावित हो रही हैं। धार्मिक अवसरों पर समुदाय के लोग एकत्रित होते हैं। अतिक्रमण बढ़ने से भविष्य में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।ग्रामीणों ने बताया कई बार शिकायत दर्ज कराई गई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। यह भी पढ़ें- करियातपुर के सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग ग्रामीणों ने डीएम से निष्पक्ष जांच कराकर कब्रिस्तान की भूमि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.