बागपत, फरवरी 23 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के निवाडा गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कब्रिस्तान को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीण सगीर, अहमद आदि ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने वहां निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, जब उन्होंने इस अवैध कब्जे का विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी। बताया कि गत 21 फरवरी को कानूनगो और लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर भूमि को कब्जामुक्त कराने का प्रयास किया था। इसके बावजूद कब्जाधारक निर्माण कार्य करा रहे है। उन्होंने डीएम से कब्रिस्तान की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.