मऊ, मई 21 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बीबीपुर में कब्रिस्तान की भूमि को लेकर वर्षों से चला रहा विवाद गुरुवार की शाम को पुलिस की मौजूदगी में समाप्त कराया गया। विवाद समाप्त होने के बाद सड़क हादसे मृत मुस्लिम युवक के शव का सुपुर्दे-खाक किया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती रही। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बीबीपुर ग्राम पंचायत स्थित कब्रिस्तान की भूमि को लेकर वर्षों से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। गांव के हिंदू पक्ष के किसान इस भूमि में अपनी हिस्सेदारी होने का दावा कर रहे थे। इस बीच गुरुवार की शाम को सड़क हादसे में मृत मुहम्मद अनवर का शव सुपुर्द-खाक करने को लेकर एक पक्ष के लोग लोग काफी संख्या में कब्रिस्तान के पास पहुंच गए। वे कब्रिस्तान की ...