बलरामपुर, मई 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम जमुवरिया में सरकारी व सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। इसमें क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ​तुलसीपुर तहसील के जहंदरिया क्षेत्र के लेखपाल गुलशन मौर्य 22 अप्रैल को क्षेत्रीय भ्रमण पर थे। इस दौरान उन्होंने पाया कि ग्राम जमुवरिया स्थित गाटा संख्या 644, जिसका क्षेत्रफल 0.206 हेक्टेयर, जो राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान के खाते में दर्ज है और श्रेणी 6-3 की जीएस लैंड ग्राम समाज की भूमि है, वहां से कई कीमती पेड़ अवैध रूप से काट लिए गए हैं। अज्ञात अराजक तत्वों ने छह पेड़ों का कटान कर लिया है, जिनमें एक-एक पेड़ शीशम, बबलू, भिलौर व तीन पड़े सेमर के शामिल हैं। लेख...