कब्रिस्तान की जमीन बताकर शव दफनाने की कोशिश पर विवाद
कन्नौज, जून 17 -- सौरभ अवस्थी। छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला बजरिया अस्पताल रोड चौराहे के पास बुधवार को उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब मुस्लिम समाज के कुछ लोग एक शव को दफनाने के लिए वहां कब्र खोदने का प्रयास करने लगे। इस दौरान आसपास के लोगों ने इसका विरोध करते हुए दावा किया कि उक्त स्थान पर कभी कब्रिस्तान नहीं रहा है और न ही यह भूमि कब्रिस्तान के रूप में चिन्हित है।विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए फिलहाल कब्र खोदने का कार्य रुकवा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत रहने की हिदायत दी और मामले की जांच शुरू कर दी है। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि संबंधित भूमि कब्रिस्तान की है और वर्षों से इसका उपयोग इसी उद्देश्य के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.