संभल, जून 6 -- कसेरूआ गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर बनी मुस्तफा कादरी मस्जिद पर शनिवार को प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। जिला प्रशासन की मौजूदगी में दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती के बीच मस्जिद के करीब 60 प्रतिशत हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया। शेष हिस्से पर कार्रवाई रविवार को की जाएगी। डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम दो बुलडोजर, एक हाइड्रा, दो डंपर, पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली और 20 से अधिक सफाई कर्मचारियों के साथ गांव पहुंची। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल, तीन राजस्व निरीक्षक, 10 लेखपालों की टीम, चार थानों की पुलिस और पीएसी के जवान भी मौके पर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- संभल के मस्जिद पर चला बुलडोजर, पहली मंज...