हरदोई, मई 7 -- हरदोई। बीते करीब पांच सालों से चल रही खींचतान के बाद आखिरकर शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलग्राम चुंगी स्थित कब्रिस्तान परिसर में सड़क किनारे बनीं पांच अवैध दुकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं सैकड़ों लोगों का मजमा लगा रहा। नगर पालिका को लंबे समय से कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकानों के निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। जांच में बिना अनुमति कब्रिस्तान की भूमि पर निर्माण की पुष्टि होने के बाद कब्जेदारों नोटिस जारी की गई। शहर कोतवाली में अंजुमन इस्लामियां के पदाधिकारियों पर केस भी दर्ज कराया गया। इसके बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो फिर जिलाधिकारी ने कमेटी गठित की। इसमें एसडीएम सदर मयंक कुंडू, सीओ सिटी अंकित मिश्रा, नगर पालिका के ईओ रामेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार आदि को शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.