कब्रिस्तान की जमीन पर चलाई जेसीबी, कब्रें क्षतिग्रस्त होने से तनाव
अलीगढ़, मई 30 -- जट्टारी (अलीगढ़) संवाददाता। टप्पल कस्बे के नूरपुर रोड पर एक कब्रिस्तान की जमीन पर कुछ लोगों ने जेसीबी चलाकर कच्चा रास्ता बना लिया, जिससे कुछ कच्ची कब्रें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना उस समय हुई, जब मुस्लिम समाज के लोग जुमे की नमाज पढ़ने गए थे। इससे आक्रोशित लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते तनाव पैदा हो गया। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद राजस्व की टीम की ओर से नपाई कराई गई। फिलहाल लेखपाल की तहरीर पर रास्ता बनाने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने किया जा रहा है। नूरपुर रोड निवासी जाकिर हुसैन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव में कब्रिस्तान बना हुआ है, जिसका गाटा संख्या 411 है। ये सरकारी रिकॉर्ड में भी दर्ज है। घटना दोपहर करीब एक बजे की है। जब मुस्लिम समाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.