हरदोई, मार्च 23 -- हरदोई। नगर पालिका परिषद हरदोई द्वारा कोतवाली शहर पुलिस को भेजे गए प्रार्थना पत्र में नगर क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकानों का निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हरदोई द्वारा भेजे पत्र में बताया गया कि नगर सीमा के अंतर्गत बिलग्राम चुंगी के पास स्थित कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल को तोड़कर कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि मोहल्ला सराय थोक पूर्वी निवासी खालिद, मोहल्ला बेगमगंज निवासी हफीज खान और अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अन्य सदस्य बिना अनुमति के अवैध रूप से दुकानों का निर्माण करा रहे हैं। संबंधित व्यक्तियों के पास निर्माण का कोई वैधानिक अधिकार नहीं है। इसके अलावा पूर्व में भी जमीन कब्जाने और अवैध वसूली जैसे मामलों में इन पर कार्रवाई हो चुकी है।नगर पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.